Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / BAHRAICH: तहसीलदार की छापेमारी में अवैध मिट्टी खनन पकड़ा, डंपर और जेसीबी पुलिस के हवाले
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

BAHRAICH: तहसीलदार की छापेमारी में अवैध मिट्टी खनन पकड़ा, डंपर और जेसीबी पुलिस के हवाले

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

बहराइच। जनपद बहराइच की तहसील नानपारा क्षेत्र के बंजारन टांडा में प्रशासन ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार शैलेश अवस्थी और नानपारा पुलिस ने 15 मार्च को तड़के भोर में छापेमारी करते हुए अवैध रूप से मिट्टी से भरा एक डंपर और खनन में लगी एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया। मौके पर की गई कार्रवाई के बाद दोनों वाहनों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए नानपारा पुलिस के हवाले कर दिया गया नानपारा पुलिस कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया वाहन को सीज किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में इसकी चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन इसी तरह सक्रिय रहकर समय-समय पर आकस्मिक छापेमारी करता रहा तो अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। साथ ही सरकार को होने वाले राजस्व के नुकसान से भी बचाया जा सकेगा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी।

About cmdnews

Check Also

लायंस क्लब गोंडा सेवा के सहयोग से हड्डी व घुटनों से संबंधित 60 मरीजों का हुआ निःशुल्क जांच 

रिपोर्ट सुनील तिवारी सीएमडी न्यूज  दिनांक -24-05-2026 गोंडा लायंस क्लब गोंडा सेवा के तत्वाधान में …

Leave a Reply