Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – पायनियर पब्लिक स्कूल में नेशनल डिवार्मिंग डे का आयोजन, सैकड़ों बच्चों को निःशुल्क दवा वितरण
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – पायनियर पब्लिक स्कूल में नेशनल डिवार्मिंग डे का आयोजन, सैकड़ों बच्चों को निःशुल्क दवा वितरण

बहराइच। आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को पायनियर पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नेशनल डिवार्मिंग डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ राजित राम निषाद (अधिक्षक), आरती वर्मा (स्टाफ नर्स) एवं विद्यालय के स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर डॉ राजित राम निषाद ने बच्चों को पेट के कीड़े होने के कारण, उनके प्रमुख लक्षण, इससे होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं तथा रोकथाम के उपायों के बारे में सरल शब्दों में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को साफ-सफाई, हाथ धोने, स्वच्छ भोजन और शुद्ध पानी के उपयोग पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ निषाद द्वारा कई सैकड़ा बच्चों को Albendazole टैबलेट/सिरप का निःशुल्क वितरण किया गया, ताकि बच्चों को पेट के कीड़ों से सुरक्षित रखा जा सके। विद्यालय प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply