Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच – नानपारा के सआदत इंटर कॉलेज परिसर में गिरे पेड़ का कटान, प्रक्रिया पर उठे सवाल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – नानपारा के सआदत इंटर कॉलेज परिसर में गिरे पेड़ का कटान, प्रक्रिया पर उठे सवाल

बहराइच। नानपारा क्षेत्र स्थित सआदत इंटर कॉलेज के प्रांगण में गिरे एक पेड़ को आरा चलवाकर कटवा दिए जाने का मामला मंगलवार को सुबह चर्चा का विषय बना है। इस कटान को लेकर कई अहम सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ गिरने के बाद उसे काट दिया गया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि कटान से पूर्व संबंधित विभाग से अनुमति ली गई थी या नहीं। साथ ही यह भी सवाल है कि क्या पेड़ का मूल्यांकन कराया गया था और कटान के बाद लकड़ी की नीलामी की कोई प्रक्रिया अपनाई गई या नहीं। सूत्र बताते है कि पेड़ का मूल्यांकन नीलामी आदि की प्रक्रिया नही की गई हैं।

नियमों के अनुसार शासकीय अथवा शैक्षणिक परिसरों में गिरे या सूखे पेड़ों के कटान से पहले वन विभाग से अनुमति, मूल्यांकन और नीलामी की प्रक्रिया आवश्यक होती है। इन प्रक्रियाओं का पालन हुआ या नहीं, यह जांच का विषय है।

यदि जांच में कटान नियम विरुद्ध पाया जाता है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। मामले को लेकर प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस मामले के चर्चा में आने के बाद वन विभाग इस मामले में सक्रिय हुआ हैं। सूत्र बताते है इससे पूर्व में भी अन्य और भी पेड़ गिरे थे जिसे विद्यालय के द्वारा कटवा दिया गया और प्रक्रिया पूरी नहीं की गई थी।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp