Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच – सरकारी वाहन की टक्कर से हादसा, 7 माह की बच्ची की मौत, तीन घायल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – सरकारी वाहन की टक्कर से हादसा, 7 माह की बच्ची की मौत, तीन घायल

बहराइच। थाना हरदी क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर बाजार में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना हरदी के सरकारी वाहन की टक्कर से 3–4 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।

इलाज के दौरान घायलों में शामिल कुसुम पुत्री चंद्र प्रकाश (उम्र लगभग 7 माह) की मृत्यु हो गई। अन्य घायलों में ज्ञान देवी पुत्री बलराम (18 वर्ष), मर्रा पत्नी अन्नू (30 वर्ष) एवं सुनीता पत्नी सुशील (38 वर्ष) निवासी ग्राम धमौड़ा, थाना थानगांव, जनपद सीतापुर शामिल हैं, जिन्हें सामान्य चोटें आई हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

मृत बच्ची के पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp