Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – नानपारा में तेज रफ्तार कार पलटी, पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – नानपारा में तेज रफ्तार कार पलटी, पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल

नानपारा एसडीएम कोर्ट के सामने स्थित शिवांश होटल के पास शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर होटल की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारते हुए पलट गई। इस हादसे में कई वाहनों को क्षति पहुंची है, जबकि कार में सवार लगभग 18 वर्षीय युवक कामरान गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि कार नानपारा से बहराइच की ओर जा रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से कार होटल की पार्किंग में जा घुसी और वहां खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारते हुए पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नानपारा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply