Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ी, 8 मार्च को होगी परीक्षा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ी, 8 मार्च को होगी परीक्षा

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ : 02 /02/2026 श्रम प्रर्वतन अधिकारी सहायक श्रमायुक्त अमित कुमार ने समस्त पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सूचित करते हुए बताया कि श्रम विभाग के अन्तर्गत उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितार्थ संचालित “अटल आवासीय विद्यालय योजना’ के अन्तर्गत शैक्षिक शत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6 एवं कक्षा 09 की प्रवेश परीक्षा की तिथि विस्तारित करते हुये 08 मार्च 2026 निर्धारित की गयी है, साथ ही प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवेदन किये जाने की अन्तिम तिथि 15 फरवरी 2026 बोर्ड द्वारा नियत की गयी है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत वह सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक पात्र होगें जो बोर्ड के अद्यतन 03 वर्ष की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके होगें एवं कोरोना काल में निराश्रित हुये बच्चे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में पात्र होगें। उपरोक्त के अनुसार आवेदक अथवा उम्मीदवार आवेदन ऑनलाइनhttps://upbocw.in पर एवं किसी नजदीकी जनसुविधा केन्द्र के माध्यम से कर सकते हैं अथवा ऑफलाइन आवेदन कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, कलेक्ट्रेट परिसर बदायूँ में भी कर सकते।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply