Breaking News
Home / BREAKING NEWS / डुहवा मिश्र में शिक्षा, प्रशासन और समाज का संगम, फेयरवेल मंच से छात्रों को मिला सफलता का मार्गदर्शन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

डुहवा मिश्र में शिक्षा, प्रशासन और समाज का संगम, फेयरवेल मंच से छात्रों को मिला सफलता का मार्गदर्शन

रिपोर्टर अवनीश कुमार मिश्रा

बस्ती जनपद के हरिया तहसील अंतर्गत डुहवा स्थित श्री निवास श्री भगवान (एस.एन.एस.बी) इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, प्रशासन, न्याय, मीडिया और कॉर्पोरेट जगत से जुड़े विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सी.ओ. हर्रैया रहीं। उनके साथ थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह, एडीजे संदीप सिंह, नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह, फ्यूचर ग्रुप के रिटायर्ड फाइनेंशियल हेड सुभाष चंद्र मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अनिल ओझा तथा पत्रकार व एंटरप्रेन्योर अविनाश ओझा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

मुख्य अतिथि सी.ओ. हर्रैया ने छात्रों को परीक्षा के समय आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया। थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने कानून, नैतिकता और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश देते हुए कहा कि सफलता के साथ चरित्र का निर्माण भी उतना ही जरूरी है।

एडीजे संदीप सिंह ने न्यायिक अनुभव साझा करते हुए छात्रों को लक्ष्य के प्रति ईमानदारी और निरंतर मेहनत का महत्व समझाया।

कॉर्पोरेट जगत में वर्षों का अनुभव रखने वाले सुभाष चंद्र मिश्र ने वित्तीय अनुशासन, समय प्रबंधन और करियर प्लानिंग पर उपयोगी टिप्स देकर छात्रों को व्यावहारिक दृष्टि दी।

वरिष्ठ पत्रकार अनिल ओझा ने कहा कि शिक्षा सोचने की क्षमता विकसित करती है और जागरूक समाज की नींव मजबूत करती है। वहीं पत्रकार व एंटरप्रेन्योर अविनाश ओझा ने छात्रों को सीखते रहने, जोखिम लेने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी। विद्यालय के संरक्षक दिवाकर मिश्र ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रधानाध्यापक करुणाकर मिश्र ने अतिथियों को स्मृति-चित्र भेंट कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों के प्रिय शिक्षक दीप नारायण मिश्र ने सदैव मार्गदर्शक बने रहने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का सशक्त संचालन विद्यालय की शिक्षिका व कवयित्री कात्यानी उपाध्याय ने किया, जिन्होंने ‘दोस्ती’ विषय पर अपनी भावपूर्ण रचनाएं प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस अवसर पर विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp