Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – नानपारा रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में हादसा, बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त, सरकारी आवास की बाउंड्री टूटी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – नानपारा रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में हादसा, बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त, सरकारी आवास की बाउंड्री टूटी

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

जनपद बहराइच के रेलवे स्टेशन नानपारा परिक्षेत्र में सोमवार शाम लगभग 4 बजे एक गंभीर और चिंताजनक सड़क दुर्घटना घटित हुई, जिसमें स्कूली बच्चों से सवार एक ई-रिक्शा अनियंत्रित बोलेरो वाहन की चपेट में आ गया। बोलेरो वाहन संख्या UP 32 GD 0941 तेज गति से रेलवे परिक्षेत्र में प्रवेश कर गया और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

परिणामस्वरूप बोलेरो ने पहले ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी और उसके बाद पास स्थित सरकारी आवास में जा घुसी, जिससे आवास की बाउंड्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के समय ई-रिक्शा में सवार कई स्कूली बच्चे मौजूद थे, जिन्हें इस हादसे में बच्चों को चोटें आईं गंभीर रूप से घायल नहीं हुए , वहीं ई-रिक्शा चालक भी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ई रिक्शा चालक तत्काल उपचार हेतु गया। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा यह हादसा बेहद भयावह रूप ले सकता था। रेलवे परिसर जैसे संवेदनशील वाले क्षेत्र में इस प्रकार अनियंत्रित और तेज रफ्तार वाहन का चलना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। इससे यात्रियों, बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो वाहन व चालक को कब्जे में ले लिया हैं।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply