Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / स्कूल से घर लौटते वक्त काल बनकर आया ट्रैक्टर, 6 वर्षीय अभय की मौत से परिवार में कोहराम
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

स्कूल से घर लौटते वक्त काल बनकर आया ट्रैक्टर, 6 वर्षीय अभय की मौत से परिवार में कोहराम

रिपोर्ट राज कुमार पाण्डेय CMD न्यूज़ बस्ती।

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के चकदहा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा दो के छात्र की मौत हो गई। चकदहा गांव निवासी अजय कुमार का 6 वर्षीय पुत्र अभय सिंह, जो लिटिल फ्लावर स्कूल कलवारी में कक्षा 02 का छात्र था, स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी मां के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। जैसे ही मां-बेटा चकदहा कस्बे के पास पहुंचे, तभी लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर अभय गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चे को तत्काल इलाज के लिए बनहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अभय ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते भाई को खोने से बड़ी बहन पायल का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मां की आंखों के सामने उजड़ा बचपन पूरे गांव को झकझोर गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक की तलाश और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply