Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत नानपारा में ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण करती एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत नानपारा में ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण करती एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल 

बहराइच। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद बहराइच की तहसील नानपारा में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया गया।

्इस क्रम में दिनांक 31 जनवरी 2026 को यह निरीक्षण उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी पवन त्यागी, यातायात प्रभारी, अवर अभियंता तथा प्रभारी निरीक्षक खैरीघाट आनद सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा की और भविष्य में हादसों को कम करने को लेकर विस्तृत चर्चा की। उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने बताया कि इमामगंज शिवपुर रोड पर दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात विभाग और पीडब्लूडी के अधिकारियों के साथ समन्वय कर एक ठोस रोड मैप तैयार किया जाएगा, ताकि मार्ग को अधिक सुरक्षित बनाया जा सके। वहीं साथ ही साइनेज, रंबल स्ट्रिप, येलो स्ट्रिप बार, टीबीएम सहित अन्य सुरक्षा उपायों को लागू कर दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियो ने संयुक्त रूप से इमामगंज रोड, शिवपुर रोड, कोटवा नानपारा में स्पॉट्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत संबंधित ब्लैक स्पॉट्स पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए व्यापक प्रकाश व्यवस्था, मार्ग चौड़ीकरण, स्पीड ब्रेकर, स्पीड टेबल एवं चेतावनी साइन बोर्ड लगाए जाने की आवश्यकता बताई गई, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।निरीक्षण के दौरान वाहन चालकों एवं आम जनमानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, ओवरलोडिंग से बचाव, निर्धारित गति सीमा में वाहन संचालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन के वैध दस्तावेज साथ रखने तथा रात्रि में वाहन की लाइट व संकेतकों के सही प्रयोग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया गया।इस अभियान में यातायात पुलिस बल एवं परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से सहभागिता निभाई। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान जनपद में इस प्रकार के जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply