Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / 22 फरवरी को होगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

22 फरवरी को होगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

रिपोर्ट हरिशरण शर्मा

एडीजे की अध्यक्षता में शिविर समिति की बैठक सम्पन्न

बदायूँ : 28/01/2026 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल संचालन के लिए बुधवार को जनपद न्यायालय परिसर स्थित नवीन वीडियो कांन्फ्रेसिंग कक्ष में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) रिषी कुमार व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी तथा जनपद के समस्त विभागीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शिविर समिति की मा0 अध्यक्षा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) रिन्कू बदायूँ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आहूत की गयी।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) सुश्री रिन्कू ने बताया कि मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुपालन में एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के आदेशानुक्रम में 22 फरवरी 2026 को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने सभी जन-सामन्य से अपील करते हुए कहा कि 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का उपस्थित होकर लाभान्वित हो।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग को शिविर के दौरान मेगा स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन करने के लिए भी निर्देशित किया गया, ताकि मेले में आने वाले लोग स्वास्थ्य शिविर का भी लाभ ले सकें।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ शिव कुमारी द्वारा अवगत कराया गया कि इस मेगा शिविर में समस्त प्रशासनिक विभागों से समन्वय स्थापित कर आम-जनमानस को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने वाले पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा।

बैठक के दौरान समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को मेगा शिविर के माध्यम से आम-जनमानस को सरकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करने एवं मुख्यालय व तालुका स्तर पर साप्ताहिक वृहद शिविर का आयोजन किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। बताया गया कि मेगा शिविर के आयोजन से सम्बन्धित व्यापक प्रचार-प्रसार पम्फलेट, पोस्टर, बैनर इत्यादि प्रचार सामग्री के माध्यम से भी किया जा रहा है।

‘इस अवसर पर एसडीएम विनोद कुमार, एसीएमओ, पीडी डीआरडीए अखिलेश चौबे, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चन्दोला, जिला पंचायत राज अधिकारी याबर अब्बास आदि सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply