रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
बहराइच जनपद की तहसील व थाना नानपारा अंतर्गत नगर नानपारा में नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक गंभीर मामला सामने आया है। शनिवार शाम लगभग पाँच बजे उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के निकट सड़क किनारे बिना नंबर प्लेट के एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सफेद बालू लदा हुआ आकर खड़ा हो गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि दिनदहाड़े बाजार क्षेत्र से होकर बिना ढके और बिना पानी डाले बालू का परिवहन किया गया, जिससे धूल-गर्द से आमजन को भारी परेशानी होना साधारण है। बिना नंबर प्लेट वाहन का नगर क्षेत्र में निर्बाध प्रवेश न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़े करता है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदा बालू वैध है या अवैध—इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। न ही खनन विभाग या पुलिस की तत्काल जांच दिखाई दी। यदि यह बालू अवैध खनन से संबंधित है तो यह राजस्व क्षति के साथ-साथ कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर खतरा है। वहीं, वैध होने की स्थिति में भी परिवहन नियमों, प्रदूषण नियंत्रण मानकों और वाहन पंजीकरण की अनदेखी क्यों की गई—यह बड़ा प्रश्न बना हुआ है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
