Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – नानपारा में गोवंश का शव मिलने से हलचल, पुलिस की मैदानी अमले की सतर्कता व निगरानी पर चर्चा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – नानपारा में गोवंश का शव मिलने से हलचल, पुलिस की मैदानी अमले की सतर्कता व निगरानी पर चर्चा

थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सरैया के अनवर नगर में बृहस्पतिवार 29 जनवरी की सुबह गोवंश के शव की बरामदगी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक खेत में बोरी के भीतर छिपाया गया गोवंश का शव (सर) ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई शुरू की।

उल्लेखनीय है कि इसी कोतवाली क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व केशवापुर गांव में भी बोरी में बंद गौवंश का शव मिला था। केशवापुर और सरैया एक ही मार्ग पर स्थित हैं और दोनों गांवों की दूरी लगभग चार किलोमीटर है। लगातार दूसरी घटना से ग्रामीणों में चिंता के साथ-साथ आक्रोश भी देखा जा रहा है।

जहां एक ओर कोतवाल नानपारा राजनाथ सिंह अपनी सक्रियता, त्वरित निर्णय और सतर्क निगरानी के लिए क्षेत्र में सराहे जाते हैं, वहीं ग्रामीण इलाकों में तैनात मैदानी अमले की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल भी उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि घटनाएं तब सामने आती हैं जब ग्रामीण स्वयं सूचना देते हैं। पुलिस के मैदानी हमले की ग्रस्त एवं निगरानी की चर्चा जोरो पर है। समाचार लिखे जाने तक सूचना के अनुसार पोस्टमार्टम कराकर मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।

इस मामले में बजरंग दल के विभाग संयोजक दीपांशु श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसी घटनाओं से बजरंग दल व ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों और जिम्मेदारों के खिलाफ शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो बजरंग दल सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगा।

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply