सिविल डिफेंस बदायूं द्वारा हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने के अभ्यास के तहत 23 जनवरी 2026 को शाम 06 बजे से सिटी मॉल बदायूं एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में ब्लैकआउट एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, आवासीय क्षेत्रों, सड़कों एवं आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, इस दौरान नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों व प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें और इन्वर्टर पूर्ण रूप से बंद रखें ताकि बाहर किसी प्रकार का प्रकाश दिखाई न दे, साथ ही माचिस, टॉर्च, मोबाइल और फ्लैश लाइट का प्रयोग न करें, बाहर न निकलें, धूम्रपान न करें, यदि कहीं से रोशनी बाहर जा रही हो तो उसे काले कागज से ढक दें, यह अभ्यास सिविल डिफेंस बदायूं के वार्डनों की सहायता से किया जाएगा और इसका उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना है ताकि भविष्य में युद्ध या हवाई हमले जैसी विषम परिस्थितियों में नागरिक सजग और सुरक्षित रह सकें।
रिपोर्ट – हरि शरण शर्मा बदायूँ
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
