बहराइच। नानपारा क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से डॉ बनवारी लाल गुप्ता मेमोरियल क्लीनिक के संचालक डॉ शिव कृष्ण गुप्ता के नेतृत्व में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में चयनित प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र भेंट कर तथा पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सौरभ बाल्मीकि को कराटे उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करने पर, नूपुर पांडेय को उत्तर प्रदेश स्टेट टीम क्रिकेट में चयनित होने पर तथा अभिषेक गुप्ता को सीआईएसएफ में चयनित होने पर सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। इस अवसर पर नगर प्रचारक बलजीत ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह युवाओं के आत्मविश्वास को सशक्त बनाते हैं और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। नूपुर की माता रुचि पांडेय ने नूपुर की इस सफलता का श्रेय उनके मामा अंकित पांडेय को देते हुए परिवार के सहयोग को सफलता की मजबूत नींव बताया। कार्यक्रम में सुमन लता, धर्मेंद्र कांत श्रीवास्तव, अभिलाष श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, गौतम गुप्ता, राहुल कश्यप, नीरज शर्मा, अभिनव मित्तल, रिजवान मिर्जा, रुचि पांडेय एवं विवेक श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
