Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / सेहरिया गोपीनाथपुर में अजगर की दहशत, ग्रामीणों में भय का माहौल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

सेहरिया गोपीनाथपुर में अजगर की दहशत, ग्रामीणों में भय का माहौल

रिपोर्ट अवनीश कुमार मिश्रा cmd news

बस्ती – जिले के परसरामपुर ब्लॉक अंतर्गत थाना परशुरामपुर क्षेत्र के सेहरिया गोपीनाथपुर गांव में विशाल अजगर दिखाई देने से गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अजगर को सबसे पहले गांव के पास स्थित खेतों और झाड़ियों के इलाके में देखा गया, जिसके बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों के सहयोग से विवेक कुमार सिंह ने तुरंत इस संबंध में वन विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दी। लेकिन अजगर को पकड़ा नहीं जा सका है। आशंका जताई जा रही है कि अजगर खेतों से निकलकर आबादी की ओर आया और झाड़ियों में छिप गया, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।

गांव के लोगों का कहना है कि इससे पहले भी आसपास के क्षेत्रों में जंगली जानवर देखे जा चुके हैं, लेकिन इस तरह अजगर का गांव में निकलना पहली बार है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द रेस्क्यू टीम भेजकर अजगर को पकड़ने और गांव को सुरक्षित कराने की मांग की है।

स्थिति को देखते हुए। गांव में फिलहाल भय और दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं ग्रामीण प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply