Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयो ने सिटी मजिस्ट्टेट कार्यालय में पहुंच कर सौंपा ज्ञापन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयो ने सिटी मजिस्ट्टेट कार्यालय में पहुंच कर सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ 21/12/2025 अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले मालवीय आवास ग्रह बदायूँ पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रोड जाम के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई । लेकिन शासन प्रशासन ने पुलिस बल के आगे रोड जाम नहीं करने दिया । मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती हम लोग धरना प्रदर्शन करते रहेंगे ।

जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर पिछली बार का रोड जाम कार्यक्रम स्थगित किया गया । उसके बावजूद भी विगत चार-पांच महीने का रुका हुआ मानदेय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ का अभी तक नहीं मिल पाया है । जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रमोद कुमार सिंह से दूरभाष पर बार्ता की गई ।उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सभी लोगों को रुका हुआ मानदेय शीघ्र ही दिलाया जाएगा ।

ज्ञापन में एक बैठक डी पी ओ के साथ समस्त पदाधिकारी के साथ करने का पत्र जारी किया जाए । फेस कैप्चर की समस्या को देखते हैं मोबाइल फोन अच्छी कंपनी के दिलाए जाये। सेवा निवृत्ति पर ₹500000 एक मुक्त दिया जाए जिससे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका अपने जीवन अच्छे से गुजार सके । पी एल आई (प्रोत्साहन राशि ) एक वर्ष से पैसा नहीं आया है । तत्काल दिलाया जाए ।अंबियापुर इकाई का राशन दहगवॉ ब्लॉक में ( मीठा दलिया एवं नमकीन दलिया ) इत्यादि सभी केंद्रों पर नहीं पहुंच रहा है । समूह वालों से निजात दिलाई जाए । यह राशन ले जाकर पूरा राशन नहीं देते हैं । जिससे लाभार्थी लाभ पाने से वंचित रह जाते हैं । राशन ई के वाई सी के अनुसार हर महीने दिलाया जाए ।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष खजाना देवी , जिला महासचिव शोभा वर्मा ,जिला संरक्षक विनोद बाबू सक्सेना , महेश कुमारी चौहान जिला संगठन मंत्री , कुमकुम जौहरी जिला सचिव , मोहिनी शर्मा जिला मंत्री ,चांदनी जिला संगठन मंत्री,ब्लॉक अध्यक्ष दहगवॉ शशि रानी सक्सेना, सुनीता , कमलेश कुमारी , सिकंदरी बेगम, पुष्पा देवी , सीमा , अर्चना सक्सेना , वि भा शर्मा, अर्चना कुमारी, सुमन मिश्रा, अनुराधा , रेखा रानी , प्रीति वर्मा ,सीमा, रेखा , राजेश्वरी मिश्रा , नीरू मिश्रा , प्रेमवती , रामायण श्री, सुषमा देवी ,कंचन देवी ,अनवरी बेगम, कुसुम देवी, महेश कुमारी चौहान , कुमकुम रानी आदि लोग मौजूद रहे ।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply