Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बहराइच – रूपईडीहा से अयोध्या तक हिंदू राष्ट्र सनातन धर्म पदयात्रा का शुभारंभ, नानपारा में दिखा उत्साह
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – रूपईडीहा से अयोध्या तक हिंदू राष्ट्र सनातन धर्म पदयात्रा का शुभारंभ, नानपारा में दिखा उत्साह

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव

जनपद बहराइच के रूपईडीहा से शनिवार को हिंदू राष्ट्र सनातन धर्म यात्रा का शुभारंभ हुआ, जो अयोध्या तक पैदल यात्रा करते हुए पहुंचेगी। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में हिंदू श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने पूरे उत्साह और जोश के साथ गगनचुंबी जयकारे लगाए। पदयात्रा जब शाम लगभग 6:00 बजे नानपारा नगर से होकर गुजरी तो नगर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया और सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के गुजरते ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और ऊर्जा का संचार दिखाई दिया। कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही। यात्रा के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहे, जबकि कोतवाल नानपारा राजनाथ सिंह पुलिस बल के साथ यात्रा मार्ग पर तैनात रहे। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ती रही।

About cmdnews

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply