रिपोर्ट हरि शरण शर्मा व्यूरो चीफ

बदायूँ कस्वे में रामलीला का शुभारंभ दो दिन पूर्व हो चुका था, जिसके अंतर्गत आज भव्य रामबारात बड़े धूम-धाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। रामबारात में आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया, वहीं बाहर से आए कलाकारों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली यह रामबारात मेला ग्राउंड से प्रारंभ होकर झंडा तिराहा, फिर म्याऊँ की मुख्य गली, बिचपुरी मंदिर,
होती हुई पुनः मेला ग्राउंड पहुंचकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

रामबारात का जगह-जगह पुण्य बर्षा करकेस्वागत किया गया। अरविंद शर्मा, गुलशन शर्मा, मंजुल शर्मा और पप्पू शर्मा द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर भगवान की बारात का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में रामलीला कमेटी के सभी सदस्य सक्रिय रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रमुख प्रतिनिधि के० सी० शाक्य आशीष वर्मा पंकज पाठक, ब्रजेश राठौर, राम कुमार सिंह, मदनपाल सिंह राहुल शर्मा रवि शर्मा अखिलेश शर्माऔर गौतम शर्मा, अबनीस राठौर, दिनेश मिश्रा , सौरभ सिंह, नरेंद्र सिंह, युबराज सिंह, शिवम सिंह, अंकित कुमार, हसरत अली ख़ान, सहितगणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रामलीला समिति के अनुसार आगामी दिनों में भी विविध धार्मिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएँगी
CMD News Newspaper & Live News Web Channel