Breaking News
Home / BREAKING NEWS / दातागंज विधायक ने किया विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

दातागंज विधायक ने किया विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा व्यूरो चीफ

1500 मीटर दौड़ में सीनियर वर्ग में शैलेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

बदायूँ 19/11/2025 युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन संतोष कुमार इंटर कॉलेज गंगोला के खेल मैदान में किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक दातागंज राजीव कुमार उर्फ बब्बू भईया द्वारा 800 मी दौड़ के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया गया। मुख्य अतिथि राजीव कुमार सिंह ऊर्फ बब्बू भैया ने प्रतिभागियों को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया।

प्रतियोगिता की सब जूनियर कबड्डी पुरुष वर्ग में विकास खण्ड म्याऊं की टीम, जूनियर कबड्डी पुरुष वर्ग में विकास खण्ड म्याऊं की टीम एवं सीनियर कबड्डी पुरुष वर्ग में विकास खण्ड म्याऊं की टीम विजेता रही। सीनियर वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में विकास खण्ड म्याऊं की टीम विजेता रही। सब जूनियर वर्ग ऊंची कूद में रुचित प्रथम, उदित द्वितीय मोहन तृतीय, सब जूनियर 100 मीटर दौड़ में अरुण प्रथम, विकास द्वितीय कौशल तृतीय, सब जूनियर 800 मीटर दौड़ में विकास प्रथम, अनुज द्वितीय, ऋषिकांत तृतीय, 1500 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में शैलेश प्रथम, सोनू द्वितीय, टिंकू तृतीय, 100 मीटर दौड़ जुनियर वर्ग में हरवंश प्रथम प्रियांशु द्वितीय, पवन तृतीय, 100 मीटर दौड़ सब जूनियर महिला वर्ग में रूपा प्रथम, शिवानी द्वितीय, शीतल राठौर तृतीय स्थान, जुनियर वर्ग उच्चीकूद में कुलदीप प्रथम, कुश्ती सब जूनियर पुरुष वर्ग में शिवम प्रथम, 100 मीटर दौड़ महिला सीनियर वर्ग में तुलसी, 800 मीटर दौड़ सब जूनियर महिला वर्ग में शिवानी प्रथम, शीतल द्वितीय, कीर्ति तृतीय स्थान पर रहे।

इसके अलावा सभी विजेताओ को सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर चेयरमैन नगर पालिका दातागंज अनूप गुप्ता भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य आर ० एल०शर्मा एवं पी टी आई रोहित कुमार तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार ने आयोजन कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया कार्यक्रम में गणमान्य लोग व समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp