बहराइच थाना मोतीपुर के गायघाट में रविवार की रात चोरों ने मोहम्मद अतियब खां के घर में घुसकर नगदी समेत जेवर पर हांथ साफ किया ,चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है, पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है,
मोतीपुर थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी अतियब खां पुत्र गुलाम मोहिउद्दीन रात को भोजन करके परिवार समेत सो रहे थे ,रात में चोरों ने घर में घुसकर घर में रखें 52000 रुपए नगद और लगभग ढाई लाख रुपए के जेवरात उठा ले गए ,पीड़ित के भाई अनमोल मोंटेसरी स्कूल के प्रिंसिपल बरकात अहमद ने बताया कि मुझे कुछ जरूरी काम से सुबह लखनऊ जाना था, जब मैं सुबह उठा तो देखा कि घर में अलमारी के ताले टूटे पड़े थे ,घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था ,इसकी जानकारी जब घर वालों को हुई तो घर वालों में कोहराम मच गया, इसकी सूचना तत्काल गायघाट चौकी पर दी गई गायघाट चौकी के सिपाही प्रमोद कुमार वर्मा व चौकीदार अजय मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके का मुआयना किया ,पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है!