रुदौली, अयोध्या। से जिला ब्यूरो चीफ सुधीर बंसल की रिपोर्ट
पटरंगा थाना क्षेत्र की पुलिस ने दस बजकर तीस मिनट पर एक आरोपी को एक हजार ग्राम अवैध गांजा व एक अदद नाजायज़ चाकू के साथ मखदुमपुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
प्रकरण रूदौली सर्किल के थाना पटरंगा क्षेत्र के अंतर्गत का है।
डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार के निर्देशानुसार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा था कि रात 10:30 पर मुखबिर की सूचना पर शेर मोहम्मद उर्फ शेरू पुत्र खलील निवासी ग्राम मीन नगर थाना दरियाबाद को उपनिरीक्षक सुनील कुमार व राम खेलाड़ी,कांस्टेबल सुनील कुमार,राम किशुन ने मौके पर पहुँच मखदूम पुर नहर पुल के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।जामा तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 1000 ग्राम अवैध गांजा तथा एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 208/20की धारा 8/20 एनडीपीएस व मु0अ0सं0 209/20की धारा 4/25 ए अवैध शस्त्र रखने के जुर्म में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया।जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी थाना दरियाबाद का टॉप टेन अपराधी व शातिर चोर भी है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
