Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / नोडल अधिकारी ने तहसील महसी की बाढ़ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

नोडल अधिकारी ने तहसील महसी की बाढ़ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की।

जिला ब्यूरो मनोज अवस्थी की रिपोर्ट

कोविड-19 एवं बाढ़ राहत कार्य के अनुसरण हेतु शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव पंचायती राज उत्तर प्रदेश शासन राकेश कुमार ने नान कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र महसी का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महसी के भ्रमण के दौरान नोडल अधिकारी तहसील महसी अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संचालित बचाव एवं राहत कार्यो की भी समीक्षा की बाढ़ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा के दौरान उपजिलाधिकारी एस एन त्रिपाठी ने बताया कि तहसील अंतर्गत वर्तमान में 47 राजस्व गांव 17464 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री किट तथा 1690 लोगों को तारपोलीन सीट उपलब्ध कराई जा चुकी है। तहसील अंतर्गत बाढ़ प्रभावित 47 ग्रामों में वर्तमान समय तक 5400 लोगों को तारपोलीन सीट, 03 पशु हानि के सापेक्ष में रु. 90 हजार, 09 जनहानि के सापेक्ष में रु. 36 लाख, क्षतिग्रस्त मकानों हेतु 160 क्षतिग्रस्त झोपड़ी हेतु रु. 6 लाख 56हजार,31क्षतिग्रस्त पक्के मकानों हेतु 29 लाख 48 हजार 100 तथा 10 क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों हेतु ₹9 लाख 51हजार की धनराशि का भुगतान कराया जा चुका है। इसके अलावा नदी में समाहित कुल भूमि 128.978 व कृषि योग्य प्रभावित भूमि 10140.678हे. हेतु अनुमन्य राशि के भुगतान का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।अति शीघ्र अहेतुक राशि का भुगतान सम्बंधित को करा दिया जाएगा। वर्तमान में कोई देयता शेष नहीं है। नोडल अधिकारी श्री कुमार ने उप जिला अधिकारी महसी को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सभी प्रभावित जरूरतमंद लोगों को शासन द्वारा अनुमन्य राहत प्रदान की जाए राहत केंद्रों व वितरण स्थलों पर साफ सफाई के साथ सैनिटाइजेशन का भी विशेष ध्यान रखा जाए श्री कुमार ने कहा कि राहत सामग्री के वितरण करते समय लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ बाढ़ प्रभावित लोगों द्वारा भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए और सभी संबंधित लोग अनिवार्य रूप से मास्क भी लगाएं।

About CMD NEWS UP

Check Also

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन किया गया।

रिपोर्ट :- कृष्णा गोपाल 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता …

Leave a Reply