Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / *भाकियू के जिला मुख्य महासचिव बने: राम कृपाल यादव*
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

*भाकियू के जिला मुख्य महासचिव बने: राम कृपाल यादव*

जिला ब्यूरो बहराइच मनोज अवस्थी की रिपोर्ट

जरवलरोड बहराइच। भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह निर्देशानुसार यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव श्री चन्द्र भान सिंह द्वारा जनपद में ऑनलाइन सदस्य अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्री चन्द्र भान सिंह ने मीडिया को अवगत कराते हुए कहा कि जरवल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवढ़ा निवासी पत्रकार श्री राम कृपाल यादव पुत्र श्री बलराज यादव के सामाजिक कार्यों को देखते हुए इन्हें भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति का जिला मुख्य महासचिव बहराइच के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर भाकियू जनशक्ति जिला मुख्य महासचिव राम कृपाल यादव ने कहा कि किसान ही वह व्यक्ति होता है जो दिन हो या रात, सर्दी हो या गर्मी, बरसात हो या धूप सभी में अपना पसीना बहा कर देश की जनता के लिए अनाज उत्पन्न करता है और उस किसान को उसकी मेहनत का फल मिल जाये तो इससे बड़ा उसके लिए कुछ नहीं होता है। इसीलिए हमें सदैव किसानो के हितो की लड़ाई लडनी है और उन्हे अधिक से अधिक सुविधाएं दिलवानी है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति का मुख्य उददेश्य किसानो को अधिक से अधिक सुविधाएं दिलवाना है। यूनियन जिलाध्यक्ष धरम चन्द्र महेश ने कहा कि किसानो को हर सुविधाएं मिलें इसके लिए सरकार को आवश्यक योजनाएं बनानी चाहिए ताकि किसान जो कि मिट्टी से भी सोना निकालने का काम करता है उसको अधिक से अधिक सम्मान मिले। मनोनयन पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष है।

About CMD NEWS UP

Check Also

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन किया गया।

रिपोर्ट :- कृष्णा गोपाल 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता …

Leave a Reply