Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / वृक्ष महाकुम्भ के तहत वृक्षारोपण करती एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को मास्क व साबुन वितरित करती सदर विधायक अनुपमा जायसवाल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

वृक्ष महाकुम्भ के तहत वृक्षारोपण करती एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को मास्क व साबुन वितरित करती सदर विधायक अनुपमा जायसवाल

ब्लॉक संवाददाता तिलक राम मिश्रा

बहराइच 05 जुलाई। 25 करोड़ वृक्षारोपण महाअभियान के तहत पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री व सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने मरी माता मन्दिर व ग्राम खलीलपुर में वृक्षारोपण किया। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को साबुन व मास्क प्रदान किया।
वृक्षारोपण के दौरान श्रीमती जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन महोत्सव के अवसर पर पूरे प्रदेश में एक दिन में 25 करोड़ वृक्षारोपण (वृक्ष महाकुम्भ) का लक्ष्य रखा था। जिसके तहत बहराइच में 51 लाख से अधिक पौधों को रोपित किये जाने का लक्ष्य रखा गया। उन्होने कहा कि वृक्षारोपण से हमें स्वस्थ व स्वच्छ वातावरण मिलता है साथ ही पृथ्वी का प्राकृतिक संतुलन भी बना रहता है।
उन्होने कहा कि पौधरोपण कार्य हेतु अपरोक्ष रूप से प्रवासी कामगारों व श्रमिकों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। मरी माता मन्दिर परिसर में वृक्षोरापण के उपरान्त श्रीमती जायसवाल ने चित्तौरा मण्डल के ग्राम खलीलपुर पहंुचकर वृक्षारोपण किया तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई सुन्दर रंगोली का अवलोकन कर उन्हें साबुन एवं मास्क प्रदान किया। ग्राम खलीलपुर में दौ से अधिक पौधो का रोपण किया गया।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, भाजपा नेता शिवम जायसवाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा, ग्राम प्रधान बजरंगी, एस.डी.एम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, बी.डी.ओ सुभाष चंद्र सरोज, ए.डी.ओ. आई.एस. बी. महेश कुमार, ए.डी.ओ पंचायत मंशाराम, बी.डी.ओ उग्रसेन सिंह, ए.डी.ओ कॉपरेटिव अमर सिंह समेत क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे

 

About CMD NEWS UP

Check Also

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन किया गया।

रिपोर्ट :- कृष्णा गोपाल 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता …

Leave a Reply