
बहराइच। महसी विधान सभा क्षेत्र में वृक्षारोपण दिवस के अवसर पर कपुरपुर व नहकटिया गांव में भाजपा से स्थानीय विधायक सुरेश्वर सिंह एवं मण्डल अध्यक्ष रायपुर द्वारा वृक्षारोपण किया गया। मौके पर विधायक ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने के लिए वृक्षारोपण जरुरी है। सभी लोगों को कम से कम एक-एक वृक्ष लगाने के लिए संकल्प लेना चाहिए। प्राकृतिक प्रकोपों से बचाव के लिए वृक्ष लगाना जरुरी है।आए दिन हो रहे प्राकृतिक प्रकोपों का मुख्य कारण पर्यावरण का लगातार हो रहा प्रदूषण है। इससे निजात के लिए वृक्ष लगाना जरुरी है। इस पुण्य कार्य के लिए सबको संकल्पित होना चाहिए। इस मौके पर प्रदीप सैनी मंडल अध्यक्ष रायपुर शशिकांत त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष तेजवापुर संजय त्रिवेदी मंडल अध्यक्ष महसी शैलेंद्र कुमार महामंत्री रायपुर संजय सिंह उर्फ रामू सिंह मंडल उपाध्यक्ष रायपुर देवी बक्श सिंह सेक्टर संयोजक मिथिलेश कुमार मदन मिश्रा सरयू प्रसाद सिंह खंड विकास अधिकारी महसी व तजवापुर सहित तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

CMD News Newspaper & Live News Web Channel