मिथिलेश जयसवाल
मोतीपुर (बहराइच)
शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड मिहींपुरवा द्वारा नवांगतुक उप जिला अधिकारी बाबूराम जी को मां भारती का चित्र भेंट किया गया, क्योंकि इनका पिछला कार्यकाल में मिहींपुरवा ( मोतीपुर) का सराहनीय कार्य रहा है, चाहे बाढ़ का मामला हो या क्षेत्र की समस्याओं तथा नवांगतुक पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह को बीर बजरंगबली का चित्र भेंट किया गया, तथा नायब तहसीलदार शशांक उपाध्याय जी को मां सरस्वती जी का चित्र भेंट किया गया, जिसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष संदीप सिंह, कार्याध्यक्ष हेमंत वर्मा, सह मंत्री ऋषि कांत श्रीवास्तव,बजरंग दल सहसंयोजक अजीत राय, समरसता प्रमुख अमन रस्तोगी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अमित वर्मा जी उपस्थित रहे !
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
