Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बाल विवाह रोकथाम की गयी चर्चा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बाल विवाह रोकथाम की गयी चर्चा

आज दिनाँक 16/06/2020 को गोण्डा जिले में झंझरी ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम छावनी सरकार में महिला शक्ति केन्द्र टीम द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों के सशक्तीकरण, कोरोना वाइरस कोविड -19 व बाल विवाह के मुद्दों पर ग्रामीण महिलाओं की बैठक कर उन्हें जानकारी प्रदान की गयी एवं बाल विवाह रोकथाम पर चर्चा की गयी। बैठक में महिला कल्याण अधिकारी फरहाना फातिमा जिला समन्वयक राज कुमार आर्य एवं ज्योत्सना सिंह द्वारा महिलाओं से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना एवं कोरोना वायरस कोविड-19 के बचाव हेतु आरोग्य सेतु ऐप्प एवं आयुष कवच ऐप्प डाउनलोड करने के बारे में जानकारी दी गयी।और सभी लोगो को 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी जिला समन्यवक आशीष मिश्र द्वारा विस्तृत रूप से दी गई। उपरोक्त बैठक में महिला शक्ति केन्द्र टीम के ग्राम प्रधान राम प्रकाश सिंह, बी0डी0सी0 राजू मौर्या, आंगनबाडी कार्यकत्री आरती श्रीवास्तव, एवं आशा बहन सरिता देवी एवं ग्राम की महिलाएं उपस्थित रहीं।

सुनील तिवारी के साथ संजय की रिपोर्ट गोंडा

 

विज्ञापन व खबर के लिए संपर्क करे

8840231790      9336441956

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp