Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / अधिकारियों की अनदेखी,ग्राम पंचायत चौगोड़वा में हो रहा है बड़ा खेल।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

अधिकारियों की अनदेखी,ग्राम पंचायत चौगोड़वा में हो रहा है बड़ा खेल।

अधिकारियों की अनदेखी,ग्राम पंचायत चौगोड़वा में हो रहा है बड़ा खेल।

UPबहराइच-विकास खण्ड़ नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाने वाली योजना अधिकारियों व ग्राम की मिलीभगत से सरकारी धन का हो रहे खुले दुरुपयोग का मामला प्रकाश में आया है।

विकास खण्ड़ नवाबगंज के ग्राम पंचायत चौगोड़वा में विकास के नाम पर पुरानी सड़कें व नहर की पटरियों पर लगी घासों को मात्र छिलवा कर सड़क नवनिर्मित करने का फण्डा सरकारी धन दुरुपयोग किए जाने की योजना चल रही है।ग्राम पंचायत के नवाबगंज स्थित नहर पुल से ग्राम हरिहरपुर के दक्षिण नहर की पटरी होते हुए सड़क पर श्रमिकों के द्वारा मात्र घास को छीला जा रहा है।

इस संबंध में श्रमिकों से पूछे जाने पर बताया गया कि ग्राम प्रधान व अधिकारियों का जैसा निर्देश होगा उसी के के पालन में कार्य किया जा रहा है।इससे स्पष्ट होता है कि,अधिकारी व ग्राम प्रधानों की सांठगांठ से ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्य में भारी धांधली कर सरकारी धनों का बंदरबांट किया जा रहा हैं।

About CMD NEWS

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp