Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पड़रीतारा का हुआ उद्घाटन, मंत्री जितेंद्र कुमार त्रिपाठी रहे मुख्य अतिथि
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पड़रीतारा का हुआ उद्घाटन, मंत्री जितेंद्र कुमार त्रिपाठी रहे मुख्य अतिथि

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव

नानपारा। विकासखंड रिसिया के पड़रीतारा गांव में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) लि. का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री जितेंद्र कुमार त्रिपाठी रहे।

अपराह्न 2 बजे आयोजित समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री देवेंद्र कुमार सिंह, श्री संजय जायसवाल व श्री महेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री अरविंद कुमार सिंह, श्री आदेश कुमार सिंह, श्री कमलेश कुमार, श्री कुश शुक्ला, श्री आदित्य कुमार त्रिपाठी, श्री अजय मिश्रा सहित अन्य गणमान्यजन शामिल रहे।

समारोह में समिति के उद्देश्य, किसानों को मिलने वाली सुविधाओं, खाद-बीज की उपलब्धता और सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि ने कहा कि बी-पैक्स समितियां गांव की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, इनके माध्यम से किसानों को सीधे लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर पंकज कुमार जायसवाल, सीताराम तिवारी,राजेश कुमार वर्मा, अम्बरीश कुमार शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान मौजूद रहे।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल और कलाकृतियों ने अतिथियों का मोहा मन

समाचार प्रेषक: पुनीत श्रीवास्तव नानपारा नानपारा बहराइच। सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर, नानपारा में विज्ञान …

Leave a Reply

WhatsApp