Breaking News
Home / BREAKING NEWS / रात 12 बजे भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबे बुजुर्ग की मौत
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

रात 12 बजे भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबे बुजुर्ग की मौत

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तवबहराइच। तहसील नानपारा क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच शनिवार देर रात ग्राम पंचायत भटेटा में दर्दनाक हादसा हो गया। करीब 12 बजे अचानक कच्ची मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर घर के अंदर सो रहे 45 वर्षीय मिश्रीलाल पुत्र बाराती की मौत हो गई।
बताया गया कि बारिश के कारण दीवार काफी कमजोर हो चुकी थी। अचानक दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर बुजुर्ग को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
हादसे की सूचना मिलते ही नानपारा एसडीएम प्रकाश सिंह, कानूनगो श्याम सुंदर और लेखपाल मनीष कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने के लिए रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp