Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: बारिश और तेज हवाओं में अजय के घर पर गिरा पेड़
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: बारिश और तेज हवाओं में अजय के घर पर गिरा पेड़

नानपारा बहराइच। शनिवार को क्षेत्र में हुई बारिश और तेज हवाओं के बीच नानपारा देहाती के हकीमपुरवा निवासी अजय पुत्र दुन्नी के घर पर पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से घर के आसपास का हिस्सा प्रभावित हुआ।

लोगों के मुताबिक, बारिश के साथ चली तेज हवाओं के दौरान पेड़ उखड़कर मकान की ओर जा गिरा। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति पेड़ की चपेट में नहीं आया, जिससे जनहानि होने से बच गई। विद्युत  के तार टूट गये हैं । घटना के बाद पेड़ को हटाने की आवश्यकता बनी हुई है।

 

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp