Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच यूपी: तहसील परिसर में शौचालय निर्माण का विधायक ने किया भूमि पूजन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच यूपी: तहसील परिसर में शौचालय निर्माण का विधायक ने किया भूमि पूजन

बहराइच। तहसील परिसर नानपारा में शौचालय निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। शौचालय का निर्माण होने से तहसील आने वाले फरियादियों, अधिवक्ताओं और आमजन को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में नानपारा विधायक एवं अपना दल (एस) के विधानमंडल दल के नेता राम निवास वर्मा, उपजिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह, तहसीलदार विकास कुमार और नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं विधायक समर्थक मौजूद रहे।

इस दौरान हरिहर वर्मा, अमन वर्मा, चमन चौरसिया, नीरज शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। तहसील परिसर में शौचालय निर्माण की शुरुआत को लोगों ने आवश्यक जनसुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव

About cmdnews

Check Also

बहराइच के नानपारा हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास, 20-20 हजार रुपये का जुर्माना

बहराइच, 27 अक्टूबर 2026। बहराइच के जिला एवं सत्र न्यायालय ने नानपारा में हुए हत्या …

Leave a Reply

WhatsApp