रिपोर्ट सुनिल तिवारी

गोडा शहर के रानी बाजार स्थित रेलवे रनिंग रूम के सामने एक अनोखे नाम की दुकान बदनाम समोसे बेवफा पकोड़े का भव्य शुभारंभ छात्राओं एवं मातृत्व शक्तियों द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन करने आईं एम, ए, बीएड तनु जायसवाल, सरस्वती विद्यालय की इंटर की छात्रा गुंजन गोस्वामी, एम्स इंटर कॉलेज की हाई स्कूल की छात्रा प्रज्ञा जायसवाल, सरस्वती शिशु मंदिर की वैष्णवी जायसवाल मातृत्व शक्ति मधु जायसवाल को राष्ट्रीय हिंदी दैनिक बदलता स्वरूप की स्वामी अंजनी जायसवाल एवं प्रोपराइटर पवन जायसवाल वरिष्ठ पत्रकार द्वारा अंग वस्त्र, मीठा एवं दक्षिणा देकर विदाई की गई एवं आशीर्वाद प्राप्त किया गया। फिलहाल अभी दुकान में बदनाम समोसे की कीमत ₹15 एवं बेवफा पकौड़े की कीमत मात्र ₹20 रखी गई है, जिसके साथ खट्टी मीठी खुद की बनी हुई चटनी निशुल्क दी जाती है। आगे बताया गया कि नवरात्रि के बाद से कॉफी व चाय की भी शुरुआत की जाएगी उसका भी स्वाद एकदम हटकर होगा।
बताते चलें कि इस भव्य समारोह के दौरान शहर के लगभग हजारों लोग उपस्थित रहे। ज्यादातर लोग तो दुकान की टाइटल को सुनकर ही आए थे और उन्होंने समोसा व पकौड़े खाकर तारीफ भी की और कहा कि अगर इस तरह की क्वॉलिटी मेंटेन रहेगी तो दुकान जबरदस्त चलेगा। मुख्य रूप से उद्घाटन समारोह में डॉ अरुण कुमार सिंह अध्यक्ष परसपुर विकास मंच, के बी सिंह अध्यक्ष पेंशनर्स कल्याण समिति, अध्यक्ष लायंस क्लब गोंडा सेवा अमित पांडे, अध्यक्ष जायसवाल समाज गोंडा राजकुमार जायसवाल निवर्तमान अध्यक्ष जायसवाल समाज बलरामपुर, लायंस क्लब गोंडा सेवा से अजीत सिंह सलूजा, अशोक कुमार लोहिया, राजेश कुमार जायसवाल, अजय कुमार मित्तल, राजीव अग्रवाल, शिव अग्रवाल, सुशील जालान, आनंद नेवटिया, ब्रिटानिया ब्रेड यूपी ईस्टर्न स्टेट हेड प्रदीप शुक्ला, सेल्स अधिकारी मधुकर मिश्रा, डॉल्फिन कंपनी लिमिटेड के ओनर अमित कुमार गुप्ता, पत्रकार साथियों में उमानाथ तिवारी, कल्प राम त्रिपाठी, राजेश जायसवाल, नरेंद्र लाल गुप्ता, अशोक पाठक, उमेश श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार तिवारी, सुनील त्रिपाठी, खुशबू कनौजिया, सुरेश मिश्रा, फहीम सिद्दीकी, मनु यादव, अय्यूब खान, बभनान चीनी मिल से परितोष शुक्ला, रणजीत सिंह, बच्चा जायसवाल आशीष जायसवाल, देवेंद्र जायसवाल, व्यापारी नेता शिवराज सिंह पुंडरीक कुमार, हरिनारायण ज्वैलर्स से अभिषेक जायसवाल अमन जायसवाल, अजीत गुप्ता,
संतोष सोनी, मिट्ठू लाल नेता, भगवान दयाल, अनिल पाल एडवोकेट, अमित सेठ, घनश्याम कोहली एडवोकेट हाई कोर्ट, सुशील पांडे प्रधान संपादक, बजरंग त्रिपाठी, एमडीएच से मनीष रंजन श्रीवास्तव, हिंदुस्तान बैट्री से मनोज जायसवाल, यूपी बैटरी से अनिल जायसवाल, प्रधान देवेंद्र यादव, आशीष श्रीवास्तव, होटल सैफायर व वेडिंग विला के ओनर आशीष पांडे मिंटू, अंगद सिंह, रज्जन सैनी, लेखपाल जितेंद्र मिश्रा, ऋषि गुप्ता, होटल संचालक रामनिवास मिश्रा, संतराम, मनीष, अमित जायसवाल, संजय पांडे, मनीष गोस्वामी, सूर्य प्रकाश बाजपेई, पंकज कुमार चौधरी, पंकज सिन्हा, नोमान अजीज, ठेकेदार गोपाल जायसवाल, रवि जायसवाल, सहकारी गैस एजेंसी से राधेश्याम मिश्रा सहित सैकड़ो गणमान्य उपस्थित रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel