Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कृपाराम वर्मा के नेतृत्व में नानपारा में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, अजय मिश्रा रहे मुख्य अतिथि, संगठन सशक्तिकरण पर जोर,
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

कृपाराम वर्मा के नेतृत्व में नानपारा में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, अजय मिश्रा रहे मुख्य अतिथि, संगठन सशक्तिकरण पर जोर,

नानपारा (बहराइच)। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृपाराम वर्मा के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र 283 नानपारा के स्वास्तिक लॉन, मिहींपुरवा रोड पर मंगलवार को भाजपा का विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ‘टेनी’ रहे। सम्मेलन में विधायक रामनिवास वर्मा, पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजक कृपाराम वर्मा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष ही संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं और उनके समर्पण एवं सक्रियता से ही पार्टी लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने सम्मेलन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दिलाया। मुख्य अतिथि अजय कुमार मिश्रा ‘टेनी’ ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन और लोकतंत्र उतना ही सशक्त होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। विधायक रामनिवास वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी सरकारी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ अनुचित व्यवहार होता है तो संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा कार्यकर्ताओं का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे उसके लिए धरने पर बैठ जाऊंगा। पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने संगठन की मजबूती में बूथ कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से सक्रिय रूप से संगठनात्मक कार्यों में भागीदारी निभाने की अपील की। सम्मेलन में राघवेंद्र सिंह उर्फ टिंकू भैया, ब्लॉक प्रमुख बलहा विजय कुमार वर्मा, ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जय प्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय, महाराज दीन वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष रेखा पांडेय, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “सशक्त बूथ–सशक्त संगठन” के संकल्प को दोहराया तथा जलपान एवं भोजन के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp