Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: बारिश से तकिया पुल के पास पीडब्ल्यूडी सड़क का हिस्सा कटा, समय रहते मरम्मत न हुई तो बढ़ सकती है परेशानी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: बारिश से तकिया पुल के पास पीडब्ल्यूडी सड़क का हिस्सा कटा, समय रहते मरम्मत न हुई तो बढ़ सकती है परेशानी

नानपारा (बहराइच)। लगातार हो रही बारिश के कारण नानपारा क्षेत्र में तकिया पुल के पास लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़क का कुछ हिस्सा कई स्थानों पर कट गया है। इससे सड़क के किनारे कमजोर हो गए हैं और राहगीरों को आवागमन के दौरान सावधानी बरतनी पड़ रही है।

अनुज जायसवाल ने बताया कि तकिया पुल के पास बारिश के चलते पीडब्ल्यूडी सड़क का कुछ हिस्सा कट गया है। फिलहाल मार्ग पर आवागमन जारी है, लेकिन यदि समय रहते मरम्मत और कटान रोकने के लिए आवश्यक कार्य नहीं कराए गए, तो सड़क को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है। इससे भविष्य में आवागमन प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ सकती है।

राहगीरों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों से मांग की है कि स्थल का शीघ्र निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई जाए तथा आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp