Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बदायूं: कांवड़ यात्रा को लेकर बदायूं प्रशासन अलर्ट, 6 जोन-16 सेक्टर में बंटी व्यवस्था
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बदायूं: कांवड़ यात्रा को लेकर बदायूं प्रशासन अलर्ट, 6 जोन-16 सेक्टर में बंटी व्यवस्था

बदायूं। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा और जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त होनी चाहिए तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा को उत्सव के रूप में आयोजित किया जाए, मार्ग पूरी तरह सुगम रहे और पुलिस का व्यवहार कांवड़ियों के प्रति सौहार्दपूर्ण हो।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए पूरे जनपद को 6 जोन और 16 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सुरक्षा एवं निगरानी के लिए 422 सीसीटीवी कैमरे, 7 वॉच टावर, कंट्रोल रूम, गोताखोर, नाव, मोबाइल टॉयलेट, महिला चेंजिंग रूम तथा स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था की गई है। कांवड़ मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कांवड़ और डीजे की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट, चौड़ाई 10 फीट तथा डीजे का अधिकतम ध्वनि स्तर 75 डेसीबल निर्धारित किया गया है। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मांस की दुकानों को यात्रा अवधि में बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, नगर निकाय, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस अधिकारियों को सड़क मरम्मत, साफ-सफाई, बिजली सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही यात्रा के दौरान प्रत्येक शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार शाम 5 बजे तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट: हरि शरण शर्मा, बदायूं

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp