रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ 19/07/2026 फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मियाऊँ में रविवार, 19 जुलाई 2026 को साइकिल रैली का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार (MOIC) ने किया।
इस अवसर पर डॉ. राजकुमार ने समस्त स्वास्थ्य कर्मियों के साथ साइकिल चलाकर नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है तथा इससे शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ प्रदूषण भी कम होता है। Fit India Sundays on Cycle अभियान देशभर में नागरिकों को सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मियाऊँ के समस्त चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सभी ने प्रतिदिन व्यायाम एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
डॉ राजकुमार गंगवार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, होशियार मियां फार्मासिस्ट, बृजेश राठौर एस टी एस, रामप्रताप लैब तकनीशियन, नरेंद्र, रमाकांत, देवेंद्र राठौर, रिंकू राठौर, गजेंद्र यादव,नन्नू यादव पिंटू,लखन, रमेश आदि लोगों ने सहभागिता की
CMD News Newspaper & Live News Web Channel