Breaking News
Home / BREAKING NEWS / खबर का असर: सीएमडी न्यूज़ की खबर पर हरकत में आया लोक निर्माण विभाग, जर्जर पुलिया की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

खबर का असर: सीएमडी न्यूज़ की खबर पर हरकत में आया लोक निर्माण विभाग, जर्जर पुलिया की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा

कैसरगंज, बहराइच। सीएमडी न्यूज़ में प्रकाशित “कर्बला के पास जर्जर पुलिया से खतरा” शीर्षक समाचार का असर देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर प्रकाशित शिकायत का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड-1), बहराइच ने मामले की जांच कराई और विभागीय आख्या जारी की है।

विभागीय आख्या के अनुसार, यह पुलिया विकास खंड कैसरगंज के अंतर्गत कैसरगंज-ग्यारह सौ रेती संपर्क मार्ग पर स्थित है। जांच में बताया गया कि शिकायत में उल्लिखित पुलिया पूर्व में किसी अन्य विभाग द्वारा निर्मित कराई गई थी और वर्तमान में इसकी स्थिति जर्जर है।

लोक निर्माण विभाग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में पुलिया की मरम्मत के लिए प्राक्कलन (एस्टीमेट) तैयार कर उच्चाधिकारियों को स्वीकृति हेतु भेज दिया गया है। स्वीकृति एवं बजट उपलब्ध होने के बाद मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

गौरतलब है कि सीएमडी न्यूज़ ने ग्रामीणों की शिकायत को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसमें पुलिया की जर्जर स्थिति से दुर्घटना की आशंका जताते हुए शीघ्र मरम्मत की मांग की गई थी। खबर के प्रकाशन के बाद विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार गौतम

सीएमडी न्यूज़ हिंदी | कैसरगंज, बहराइच

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp