Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच के बलहा ब्लॉक में आशा बहनों की बैठक, बकाया भुगतान पर उठी आवाज
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच के बलहा ब्लॉक में आशा बहनों की बैठक, बकाया भुगतान पर उठी आवाज

रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव (क्रान्तिकारी)

जनपद बहराइच के ब्लॉक बलहा में आशा एवं आशा संगिनी बहनों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मिहींपुरवा, नवाबगंज, रिसिया, बलहा और शिवपुर ब्लॉकों की आशा एवं आशा संगिनी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में आशा संघ के प्रदेश प्रभारी नन्द लाल चौहान मुख्य अतिथि रहे। जिला प्रभारी महेश चन्द्र जैसवाल, पूनम सिंह, पुष्पा वर्मा, सुनम मिश्रा और मंजुला देवी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य मुद्दा आशा एवं आशा संगिनी बहनों के बकाया भुगतान और लंबित मानदेय का रहा। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से भुगतान लंबित होने से कार्यकर्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में संबंधित अधिकारियों से शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग उठाई गई। बैठक की आयोजन नेवल किशोर ने की। उपस्थित बहनों ने एकजुट होकर समस्याओं के समाधान की मांग रखी।

About cmdnews

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp