रिपोर्ट – विवेक श्रीवास्तव
जनपद बहराइच की तहसील नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत नानपारा देहात के गांव सिद्दीकी मड़ैय्या में मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण और खुले पशु-पक्षियों के कारण सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। राहगीरों का आरोप है कि कुछ लोग सड़क किनारे मौरंग डालकर तथा मोटरसाइकिल खड़ी कर सार्वजनिक मार्ग को संकरा कर रहे हैं। वहीं बकरी और मुर्गियों को खुले में छोड़ दिए जाने से वे दिनभर सड़क पर घूमते रहते हैं खासकर सुबह और शाम सैकड़ों बकरी मुर्गा मुर्गी को खुला सड़क पर छोड़ दिया जाता है, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को लगातार खतरा बना रहता है। यदि किसी चालक से पशु पक्षियों को चोट लग जाती है तो पशु पक्षी मलिक विवाद करने पर उतर आते हैं राहगीरों का कहना है कि आए दिन बकरी और मुर्गियों से टकराकर छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं चोटिल हो रहे हैं।
राहगीरों ने बताया कि सार्वजनिक मार्ग पर अवरोध और आमजन के आवागमन में बाधा को कानून लोक उपद्रव की श्रेणी में मानता है। भारतीय न्याय संहिता में लोक उपद्रव से जनसुरक्षा प्रभावित होने पर कार्रवाई का प्रावधान है, जबकि सड़क पर अतिक्रमण हटाने का अधिकार स्थानीय प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस को प्राप्त है। राहगीर और बगल के गांव के निवासियों ने प्रशासन से मुख्य मार्ग को अतिक्रमणमुक्त कराने, खुले पशु-पक्षियों की आवाजाही पर रोक लगाने तथा दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
