Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / 19 अप्रैल को मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, डीएम ने नामित किए नोडल अधिकारी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

19 अप्रैल को मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, डीएम ने नामित किए नोडल अधिकारी

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूँ : 07/04/2026 जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि सम्पूर्ण प्रदेश में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भव्यपूर्ण आयोजन 19 अप्रैल 2026 को किया जाना प्रस्तावित है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की आस्था, संस्कृति और आत्मगौरव का भव्य उत्सव है। जो सोमनाथ मन्दिर के हजार वर्षों की अविचलित यात्रा को स्मरण कराता है।

कार्यक्रम का आयोजन जनपद, तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर किया जाना है। इस क्रार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त शिवालयों (शिव मंदिरों) में भजन संध्या, रूद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन, दीपोत्सव आदि के कार्यकम कराने के निर्देश दिये गये हैं।

डीएम ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सोमनाथ का इतिहास पराजय का नहीं बल्कि विजय और पुनर्निर्माण का पर्व प्रतीक है। यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि आस्था और संस्कृति समय की कसौटी पर खरे उतरते हैं और सृजन ही स्थायी है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/प्रभारी अधिकारी (स्था०नि०), तहसील स्तर पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी एवं विकास खण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply