रिपोर्ट :- कमलेश कुमार

जनपद बहराइच, 07 अप्रैल 2026 आज मंगलवार को जनपद बहराइच के नगर नानपारा स्थित गांधी पार्क सर्राफा मार्केट में स्वर्णकार समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 11 अप्रैल को लखनऊ में होने वाले विशाल ‘सुनार समागम महापंचायत’ की रणनीति तैयार करना और समाज की एकजुटता प्रदर्शित करना रहा। बैठक की अध्यक्षता आनंद रस्तोगी द्वारा की गई ।
आगामी 11 अप्रैल को लखनऊ के रविंद्रालय मैदान में आयोजित होने वाली ‘सुनार समागम महापंचायत’ में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करना।
अध्यक्ष आनंद रस्तोगी ने सभी सुनार भाइयों को लखनऊ चलने का निमंत्रण देते हुए कहा कि सामाजिक उत्थान और अधिकारों की रक्षा के लिए इस महापंचायत में शामिल होना अनिवार्य है।
बैठक में सर्राफा व्यापार कमेटी के पदाधिकारियों सहित समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:
कैलाश नाथ सोनी (अध्यक्ष, सर्राफा व्यापार कमेटी)
पिंटू सोनी (उपाध्यक्ष)
मनोज सोनी, रजनीश रस्तोगी, अयोध्या प्रसाद सोनी
बबलू सोनी, आदेश सोनी, रवि सोनी एवं अन्य स्वर्णकार बंधु।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी स्वर्णकार भाइयों ने एकजुट होकर महापंचायत को सफल बनाने का संकल्प लिया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel