Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / कैसरगंज की बेटियों ने रचा इतिहास: हिंदुस्तान ओलिंपियाड में मारी बाजी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लैपटॉप देकर किया सम्मानित
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

कैसरगंज की बेटियों ने रचा इतिहास: हिंदुस्तान ओलिंपियाड में मारी बाजी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लैपटॉप देकर किया सम्मानित

रिपोर्ट जितेंद्र कुमार गौतम

कैसरगंज, बहराइच। प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और जब ग्रामीण अंचल की मेधा को सही मंच मिलता है तो वह पूरे प्रदेश में अपनी चमक बिखेरती है। ऐसा ही कर दिखाया है कैसरगंज के कोणार्क पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने। प्रतिष्ठित ‘हिंदुस्तान ओलिंपियाड’ प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छात्रा हिफजा फातिमा ने प्रथम स्थान और अक्षया शुक्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया है। कैसरगंज जैसे क्षेत्र से निकलकर प्रदेश स्तर पर पहचान बनाने वाली इन छात्राओं की सफलता पर क्षेत्रवासियों और विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों के अनुसार यह उपलब्धि हिफजा और अक्षया की कड़ी मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। यह सम्मान न केवल इन बेटियों की सफलता का प्रतीक है बल्कि सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने वाले हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply