Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच – नानपारा को 34.52 करोड़ की सौगात: रायपुर–इमामगंज मार्ग बनेगा विकास की नई लाइफलाइन
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच – नानपारा को 34.52 करोड़ की सौगात: रायपुर–इमामगंज मार्ग बनेगा विकास की नई लाइफलाइन

 

नानपारा क्षेत्र के लिए एक बड़ी विकासात्मक उपलब्धि सामने आई है। रायपुर-इमामगंज मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए ₹34.52 करोड़ के बजट को शासन से मंजूरी मिल गई है। यह परियोजना लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।

करीब 17 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण से रायपुर, टेपरा, शंकरपुर और इमामगंज सहित दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क के बेहतर होने से आवागमन तेज और सुरक्षित होगा, साथ ही व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान हो जाएगी।

इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति दिलाने में विधायक राम निवास वर्मा के प्रयासों की सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और इसे क्षेत्र के विकास की नई लाइफलाइन माना जा रहा है।

About cmdnews

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp