Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने संचारी रोग नियंत्रक के दृष्टिगत की बैठक
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने संचारी रोग नियंत्रक के दृष्टिगत की बैठक

रिपोर्ट कृष्णा गोपाल 

बहराइच। शासन के निर्देश के क्रम में आगामी संचारी रोग नियंत्रक दस्तक अभियान दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक चलाया जाएगा। इसके सफल संचालन हेतु उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में तहसील टास्क फोर्स की बैठक तहसील नानपारा में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत विभाग द्वारा नाली की साफ सफाई एवं झाड़ियां की कटाई कराए जाने एंटीलार्वा का छिड़काव कराने, हैंड पंप मरम्मत, हाई रिस्क क्षेत्र में फॉगिंग एवं गांव स्तर पर शौचालय के उपयोग के संबंध में लोगों को जागरुक कर अपील की जाएगी।

इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग से आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा समुदाय में घर-घर जाकर दिमागी बुखार, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा लक्षण युक्त व्यक्तियों को नज़दीकी सामुदायिक स्वा०केन्द्र पर इलाज के लिए ले जाया जायेगा ।

जागरूकता अभियान के क्रम में शिक्षा विभाग द्वारा रैली के माध्यम से आम जनमानस को साफ सफाई दिमागी बुखार के लिए समुदाय को जागरूक करेंगे।

पशुपालन विभाग द्वारा समुदाय में सुवर पलको को गांव से बाहर से बाड़ा बनाकर रखने के लिए एवं समय समय पर कीटनाशक का छिड़काव करवाने के लिए जागरूक करेंगे।

क़ृषि विभाग द्वारा समुदाय को दिमागी बुखार से बचाव के लिए जागरूक करेंगे।  इस दौरान बैठक में डॉक्टर चंद्रभान अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा, डॉक्टर निखिल सिंह अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलहा, डॉक्टर महेश कुमार विश्वकर्मा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा एवं अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर के प्रतिनिधि के साथ-साथ यूनिसेफ,से राजेन्द्र पाल WHO, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply