Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / घरेलू गैस सिलेंडरों की नहीं कोई कमी, केवाईसी कराए उपभोक्ता
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

घरेलू गैस सिलेंडरों की नहीं कोई कमी, केवाईसी कराए उपभोक्ता

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

बदायूं 16/03/2026 जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेण्डरों की सुचारू रूप से आपूर्ति कराये जाने के उददेश्य से जनपद में स्थित विभिन्न गैस एजेन्सियों की पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से निरन्तर जाँच करायी जा रही है। वर्तमान में जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डरों की कोई कमी नहीं है, गत दिवस को जनपद की विभिन्न गैस एजेन्सियों पर कुल 26180 सिलेण्डरों का स्टॉक उपलब्ध था तथा 7980 उपभोक्ताओं को गैस सिलेण्डर डिलीवर किया गया है। इस प्रकार गैस एजेन्सियों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू गैस उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन पर डिजिटल रूप से गैस बुक कर सिलेण्डर प्राप्त कर सकते है। जिन उपभोक्ताओं द्वारा अभी तक अपने गैस कनेक्शन की के०वाई०सी० नहीं करायी गयी है वह तत्काल सम्बन्धित तेल कम्पनी के मोबाईल एप अथवा सम्बन्धित गैस एजेन्सी पर सम्पर्क स्थापित कर ई-के०वाई०सी० करा लें। समस्त गैस एजेन्सियों पर के० वाई०सी०/ऑनलाईन बुकिंग हेतु हेल्प डेस्क खुलवाये गये है। समस्त उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि कृपया उपरोक्तानुसार अवगत होने का कष्ट करें

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply