बहराइच। ग्राम पंचायत नानपारा देहात में अतिरिक्त पोलिंग स्टेशन बनाए जाने की मांग अब न्यायालय तक पहुंच गई है। इस संबंध में संदीप सिंह द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में जनहित याचिका (PIL संख्या 1284/2025) दाखिल की गई है। याचिका में भारत निर्वाचन आयोग व अन्य को पक्षकार बनाया गया है।
इससे पूर्व सदस्य जिला पंचायत वार्ड संख्या 15 से जुड़े प्रतिनिधियों तथा पंकज कुमार जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, ने उपजिलाधिकारी नानपारा को ज्ञापन देकर मांग उठाई थी कि ग्राम पंचायत में लगभग 30 हजार मतदाता होने के बावजूद केवल दो ही मतदान केंद्र निर्धारित हैं। कई मजरे ऐसे हैं जहां से मतदाताओं को 4 से 8 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती है तथा रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों व दिव्यांगों को भारी परेशानी होती है।
19 दिसंबर 2025 को मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली एवं न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया जारी है और अंतिम मतदाता संख्या के आधार पर बूथों का निर्धारण किया जाएगा। फिलहाल न्यायालय ने याचिका का निस्तारण करते हुए संबंधित प्राधिकरण को उचित निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त की है।
पंकज जायसवाल ने कहा प्रयास करते रहेंगे कि जनता के सुविधा के अनुसार मतदान केंद्र बने।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
