Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / कैसरगंज बहराइच – भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रिया यादव प्रथम, कंचन शिशु मंदिर में हुआ सम्मान
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

कैसरगंज बहराइच – भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रिया यादव प्रथम, कंचन शिशु मंदिर में हुआ सम्मान

रिपोर्टर:जितेंद्र कुमार गौतम

तहसील कैसरगंज क्षेत्र के कंचन शिशु मंदिर विद्यालय में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यालय की छात्रा प्रिया यादव (कक्षा 6) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार मौर्य द्वारा छात्रा प्रिया यादव को शील्ड व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रा की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर शिक्षकगण व अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने प्रिया यादव की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply