Breaking News
Home / Uncategorized / BREAKING NEWS / बसहवा के पास हाइवे पर अनियंत्रित ट्रेवलर पलटी, 5 घायल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बसहवा के पास हाइवे पर अनियंत्रित ट्रेवलर पलटी, 5 घायल

रिपोर्ट राज कुमार पाण्डेय CMD न्यूज़ बस्ती 

बस्ती। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के बसहवा के समीप शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। नेपाल से अयोध्या की ओर जा रही एक ट्रेवलर (टेबलर) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के समय वाहन में कुल 17 लोग सवार थे, जिनमें से 5 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ, जिससे कुछ देर के लिए राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद सड़क पर ट्रेवलर पलट जाने से यातायात प्रभावित हो गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रेवलर को सीधा कर सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात को सुचारु रूप से बहाल कराया गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

About CMD NEWS UP

Check Also

म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते आंवला सांसद नीरज मौर्य व मचासीन अतिथिगण

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा उसावाँ /म्याऊं में क्षेत्र पंचायत की बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव …

Leave a Reply